इंदौर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष पद के लिए दिलीप पाटनी और आनंद गोधा के बीच सीधा मुकाबला

इंदौर ! (देवपुरी वंदना ) इंदौर दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद) के चुनाव 15 मार्च को प्रस्तावित हैं। 3 नाम वापसी से अब सीधा मुकाबला दिलीप पाटनी और आनंद गोधा के बीच है। अब युवा बनाम अनुभवी हो गया है।
पूर्व न्यायधीश और मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्याशी सुशील पांड्या, बाहुबली जैन, और आशीष जैन की नाम वापसी के बाद दिलीप पाटनी और आनंद गोधा दो ही उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 15 मार्च को उदासीन आश्रम में चुनाव होंगे ।
मीडिया प्रभारी राजेश जैन (दददु’) और नेहा जैनने बताया कि कुल 7 नामांकन भरे गए थे। जिसमें 2 नाम त्रुटिपूर्ण फॉर्म होने से प्रिंसपाल टोंग्या और योगेश जैन के खारिज हो गए थे 5 प्रत्याशी मैदान में थे लेकिन आज सुशील पाण्ड्या, बाहुबली जैन और आशीष जैन 3 नाम वापसी के बाद अब मुक़ाबला 69 वर्षीय दिलीप पाटनी और 55 वर्षीय आनंद गोधा के बीच है।
अब देखना यह है कि कौन सा व्यक्तित्व अध्यक्ष की कुर्सी का हकदार होगा सूत्रों की माने तो एक और धड़े में आनंद गोधा के भाई नवीन गोधा लगभग – लगभग कार्याअध्यक्ष का पद संभालेंगे वही इस खेमे से कुछ उत्सुक ज्ञानी इस चुनाव को नौटंकी या फर्जीवाड़ा बता रहे हैं
तो क्या आनंद गोधा भी इस फर्जीवाड़े या नौटंकी में किस किरदार की भूमिका निभाने आए हैं ! शेष खबर आने तक आप बन रहे नई खबर तक …

You might also like