इंदौर दिगंबर जैन समाज का अध्यक्ष कौन व कैसा हो

इंदौर ! ( देवपुरी वंदना ) इंदौर दिगंबर जैन समाज पिछले कई वर्षों से अपने नाम, पद, अहम् की महत्वकांक्षा के चलते नेतृत्व विहीन रहा जिसमें समाजसेवी की पोशाक पहने, समाज सुधारक ठेकेदारों,और चौधरियों को अपनी लालसा से दूर रखने के लिए श्रमण – संस्कृति भी एक करने में विफल रही और पदों के स्वार्थी व्यक्तियों द्वारा समाज को दिखाने के लिए हर बार एक लालची को समन्वयक बनाते हैं जो खुद अध्यक्ष बन जाता है और समाज वहीं खड़ा रह जाता है ?

फिर भी एक और प्रयास : फिर भी कुछ साधर्मी बंधुओं के सहयोग से हमेशा समाज में पनप रहे विघटन को दूर करने का प्रयास करना जारी रहा उन्हीं की मेहनत से एक बार फिर इंदौर दिगंबर जैन समाज को सफल (अध्यक्ष) नेतृत्वकर्ता आगामी दिनांक 15 मार्च 2026 को देने की कवायद चल रही है ! पुनः एक संपादक की कलम के दायित्व का निर्वहन करते हुए अध्यक्ष चुनने वाले इंदौर शहर में स्थित मंदिरों प्रतिनिधि बन्धुओं से निवेदन है कि बिना दबाव सामाज की अपनी पौराणिक संस्कार – संस्कृति की रक्षा हेतु समाज के नेतृत्वकर्ता में यह गुण अवश्य देखें :
सर्वप्रथम इंदौर दिगंबर जैन समाज की जनगणना हो और अत्यंत आवश्यक आसानी से उपलब्ध सर्व सुविधा युक्त जैन भवन हो जिसमें उठावना,और अन्य प्रकार की बैठक या छोटे आयोजन हो सके जिसमें श्रमण संघो की आहारचर्या और रात्रि विश्राम हो सके ,समाज के हर वर्ग के लिए स्वास्थ्य संबंधी, सहयोग के लिए कोई उचित निर्णय हो और अध्यक्ष
एक दूरदर्शी, निस्वार्थ और समर्पित व्यक्ति होना चाहिए, जो सबको साथ लेकर चल सके। उसमें उच्च नैतिक मूल्य, धैर्य, और निर्णय लेने की क्षमता हो, ताकि वह समाज को सही दिशा दे सके और भावी पीढ़ी का मार्गदर्शन कर सके। एक प्रभावी अध्यक्ष दिगंबरत्व की पहचान श्रमण संस्कृति के लिए
निष्पक्षता और ईमानदार हो पक्षपात रहित होकर समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर सके और सामाज हित हेतु आवश्यक शासन – प्रशासन में अच्छी पकड़ वाला हो
दूरगामी सोच और संगठन कौशल हो समाज की उन्नति के लिए योजनाएं बनाना और उन्हें लागू करनेवाला हो
संवाद और सहजता हो लोगों की बातें सुनना और सबके लिए हमेशा उपलब्ध रहने वाला हो
संकट प्रबंधन व दबाव की स्थिति में धैर्य रखने और सही निर्णय लेने की क्षमता हो
प्रेरक और सेवाभावी निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करना और दूसरों को प्रेरित करने वाला
पारदर्शिता समाज के वित्तीय कार्यों और गतिविधियों में पारदर्शिता बनाए रखे
अध्यक्ष का चरित्र ऐसा हो कि जो समाज में भरोसा और सम्मान अर्जित करे। समाज के महिला वर्ग, युवा वर्ग, को साथ लेकर उनके कार्य कुशलता अनुरूप इंदौर दिगंबर जैन समाज के हित हेतु उन पर दायित्व सौंपा जाए जिससे उनकी प्रतिभा मैं निखार आये व समाज प्रगतिशील बने !
पुनः देवपुरी वंदना समाचार पत्र का यही निवेदन है !
