जगदीश प्रसाद जैन आगरा अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत ….
आगरा ! ( देवपुरी वंदना ) विश्व के पटल पर स्वर्णिम अक्षरों से उकेरित राष्ट्र व समाज का चौथा स्तंभ कलम वीरो का सम्मानित प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से सभी को जागृत करने वाले निडर, साहसिक, निष्पक्ष, दूर – दृष्टि सोच के साथ सकारात्मक विचारो के धनी जैन पत्र – पत्रिकाओं के संपादक, पत्रकार, लेखक, विद्वानों को एक सूत्र में पिरोने वाले अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ की अपनी कार्य शैली अनुरूप आज ताज नगरी आगरा में जगदीश प्रसाद जैन को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया इसके पूर्व
श्री 1008 नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, आगरा में अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ का राष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी एवं अधिवेशन अत्यंत भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। राष्ट्रीय आयोजन का शुभारंभ परम पूज्य आचार्य श्री 108 चैत्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में हुआ। पंडित वर्धमान जैन द्वारा मंगलाचरण एवं दीप प्रज्वलन से वातावरण पूजनीय एवं धर्ममय बनाया गया इस अवसर पर परम पूज्य आचार्य विद्यासागर जी महाराज का पूजन संपन्न हुआ और प्रो. फूलचंद प्रेमी ने अपने विचार प्रकट किए।
पारस जैन पार्श्वमणि (कोटा) द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज पर भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किया गया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
दोपहर में चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव प्रचंडिया के निर्देशन में श्री जगदीश प्रसाद जैन (आगरा) को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमान अनूप चंद जी (फिरोजाबाद) को वरिष्ठ चेयरपर्सन एवं एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र जैन जी को भी चेयरपर्सन नियुक्त किया गया।
डॉक्टर जयेंद्र कीर्ति (उज्जैन), डा. मीना जैन (उदयपुर), डॉ. मनोज जैन निर्लिप्त (अलीगढ़), जयेन्द्र जैन ‘निप्पू’ (चंदेरी), अनिल जैन आई.पी.एस. (जयपुर), गिरीश जैन (अलीगढ़), राकेश जैन (हाथरस), श्री संदीप जैन (बड़ागांव), डॉ. सुशील जैन (कुरावली), अखलेश जैन (अजमेर), डॉ. ज्योति जैन (खतौली), डॉक्टर गणतंत्र शास्त्री एवं डॉक्टर निलेय जी शास्त्री (आगरा), मयंक जैन (अलीगढ़), संजीव जैन (हाथरस), योगेन्द्र जैन (दिल्ली), डॉ. ऋषभ जैन (ललितपुर), मनोज सोगानी (जयपुर), अनुराग जैन (अजमेर), श्री जीवनलाल जैन (नागदा), पं. विजय कुमार जैन (मुंबई), डॉ. कल्पना जैन (नौएडा), पं. वर्धमान सोंरया (टीकमगढ़) सहित अनेक समाज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
डा. अखिल बंसल द्वारा आगामी तीन प्रमुख मुद्दे सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किए गए और सभी द्वारा स्वीकृत किए गए प्रत्येक राज्य में संपादक संघ को सशक्त बनाने हेतु प्रयास करना।महिला सशक्तिकरण के लिए महिला विंग (बीइंग) का गठन। संपादक संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के लिए एक निर्धारित ड्रेस कोड लागू करना।
राजीव जैन (आगरा) के निर्देशन में क्षेत्रीय संयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आगरा के वरिष्ठ समाजसेवी, एवं दिगंबर जैन समाज आगरा परिषद के अध्यक्ष और अनेक संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारी जगदीश प्रसाद जी का नाम अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया गया। चुनाव प्रक्रिया यथासंभव शीघ्र पूरी की जाएगी और नवीन कार्यकारिणी नामित कर समाज के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
संचालन मनोज बाकलीवाल (आगरा) ने किया एवं संयोजन राजीव जैन द्वारा किया गया।
आगामी 10 -12 अक्टूबर 25 को कोलकाता में आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर जी ससंघ के सानिध्य एवं आशीर्वाद में होने वाले आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन अपनी नई कार्यकारिणी के साथ अपने दायित्व और कर्तव्य को निभाने को निभाने की शपथ लेंगे !