08 अक्टूबर को आगरा में अ.भा.जैन पत्र संपादक संघ के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन और 10 -12‌ अक्टूबर को कोलकाता में राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ शपथ विधि समारोह

इंदौर ! ( देवपुरी वंदना) राष्ट्र व समाज को सजगता, सत्य और सकारात्मक दिशा प्रदान करने वाले जैन पत्र – पत्रिकाओं के संपादक, पत्रकार, , लेखक एवं विद्वानों का सर्वश्रेष्ठ संगठन अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ वर्ष के अंतिम छोर पर आगामी अक्टूबर माह में दो ऐतिहासिक नगर में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन, विभिन्न विषयों पर संगोष्ठी के साथ राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन न केवल पत्रकारिता की दिशा तय करेंगे, बल्कि जैन समाज के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन में भी नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करेंगे।
आगरा : 07-08 अक्टूबर 2025
ताज नगरी आगरा में आचार्य श्री 108 चैत्य सागर जी ससंघ एवं मुनि श्री 108 सौम्य सागर जी ससंघ के पावन सान्निध्य में अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ का दो दिवसीय आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होगा !


07 अक्टूबर, शरद पूर्णिमा: समाधिष्ठ आचार्य श्री 108  विद्यासागर जी गुरुवर एवं आर्यिका रत्न 105 ज्ञानमती जी गुरु मां के जन्मोत्सव पर गुणानुवाद सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिष्ठित विद्वान अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। व संगोष्ठी का आयोजन भी होगा !
08 अक्टूबर को संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन और नवीन कार्यकारिणी का गठन होगा। यह जैन पत्रकारिता के भविष्य की नई राह तय करने वाला क्षण साबित होगा।


कोलकाता अधिवेशन : 10-12 अक्टूबर 2025
आगरा के बाद अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ का अगला भव्य आयोजन कोलकाता नगरी की पावन धरती पर होगा। आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर जी ससंघ के आशीर्वाद से यह राष्ट्रीय अधिवेशन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
इस अवसर पर नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी का अभिनव शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न होगा।
समाज की अत्यावश्यक समस्याओं एवं आधुनिक विचारधारा पर केंद्रित विचार गोष्ठियां आयोजित होंगी।
कलमकार साथियों को नगर भ्रमण के साथ-साथ ऐतिहासिक खण्डगिरि – उदयगिरि तीर्थ स्थलों के साथ अन्य क्षेत्रीय सामाजिक, धार्मिक स्थलों के दर्शन का सौभाग्य भी मिलेगा।
समाज और पत्रकारिता के लिए नई दिशा
अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन, नई कार्यकारिणी का गठन गोष्टी, अधिवेशन समाज और राष्ट्र की चेतना को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। जैन पत्रकारिता सदैव समाज के चौथे स्तंभ की तरह सजग, निर्भीक और दूरदृष्टा रही है। अब इन आयोजनों के माध्यम से यह भूमिका और भी अधिक सार्थक व प्रभावी होगी।
यह पूरे भारतवर्ष में जैन समाज और पत्रकारिता के लिए एक नई दिशा की इबारत लिखने वाले पर्व सिद्ध होंगे।
विस्तृत जानकारी हेतु संपर्क करें:
डॉ. अखिल बंसल, राष्ट्रीय महामंत्री
📞 9929655786

You might also like