श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप “इंदौर नगर” की शिक्षा सेवा योजना मे 200 विद्यार्थियों को 6 लाख रुपए की छात्रवृत्ति का वितरण

इंदौर ! (देवपुरी वंदना) शिक्षा विद्यार्थियों के जीवन में वह महत्वपूर्ण अंग है ,जिससे न केवल उसका भविष्य उज्जवल होता है अपितु वह एक परिवार के भरण-पोषण का जिम्मा उठाता है ,अतः सेवा भावना से ओत-प्रोत ,विगत 30 वर्षों से दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर नगर, शहर के विभिन्न विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ रियायती दरों पर कॉपियों का वितरण करता है जिससे हजारों हजार विद्यार्थी लाभान्वित होते हैं, यह बहुत ही सराहनीय योजनाएं इसके माध्यम से समाज और जन-जन को बहुत बड़ा योगदान दिया जा रहा है इससे अनेक बच्चे ऊंचाइयों पर पहुंचकर संस्था की सेवाओं को याद करेंगे। यह विचार देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की कुलपति श्रीमती रेणु जैन ने दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर द्वारा आयोजित शिक्षा सेवा और छात्रवृत्ति वितरण योजना के शुभारंभ अवसर पर सुखलिया में कही।


ग्रुप अध्यक्ष सुधीर – रजनी जैन सचिव नीरज सीमा जैन, चेयरमैन अभय बंदी ने बताया कि, शहर में आठ जिनालयों में , छत्रपति नगर कालानी नगर विजयनगर ,तिलक नगर , सुखलिया, सुदामा नगर गोयल नगर क्लर्क कॉलोनी में तीन दिवस तक कॉपी वितरण एवं छात्रवृत्ति के फॉर्म वितरित किए जाएंगे, सातों जिनालयो में एक साथ दीप प्रज्वलन कर समाज श्रैष्ठियों द्वारा शुभारंभ किया।
आठ केंद्रों से उच्चस्तर कागज से निर्मित लगभग 9 लाख रुपये की कापियों का 40%रियायती मूल्य पर विद्यार्थियों को वितरण। कापियों के वितरण के साथ इस वर्ष 6 लाख रुपये की छात्रवृत्ति का वितरण किया जाएगा जिससे 200 विद्यार्थि लाभान्वित होगे।
लगातार 30 वर्षों से शिक्षा सहयोग कार्यक्रम ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा है।
इसमें सुखलिया में आनंद स्नेहा जैन, विजय नगर नवीन अभिलाषा जैन, धर्मेंद्र जैन,तिलक नगर केंद्र आर. के. जैन रानेका, श्रीमती पुष्पा कासलीवाल , गोयल नगर संजय बड़जात्या, आशा सोनी अनिल मधु जैन, कालानी नगर गुलाबचंद गोधा, दिलीप छाबड़ा, राजेन्द्र सोगानी, सुभाष बड़कुल, क्लर्क कालोनी मनोज बाकलीवाल तेजकुमार काला, पी. सी. जैन, सुश्री सीमा जैन सुदामानगर, कमल पाडलिया, सोहनलाल सरावगी, प्रदीप चौधरी, छत्रपति नगर फैडरेशन महासचिव विपुल बाॅझल ने अलग-अलग केन्द्रों पर कार्यक्रम का शुभारंभ कर नगर ग्रुप की रियायती दर पर उच्च श्रेणी की उपलब्ध कराई जा रही कापियों की सराहना की।
स्वागत वाचन अध्यक्ष सुधीर रजनी जैन, सचिव निरज सीमा जैन, कोषाध्यक्ष अरूण मनीषा जैन व चैयरमेन अभय बंडी ने दिया आयोजन का संचालन विभिन्न केन्द्रों पर पवन बागडिया, डाक्टर संगीता विनायका, सुनिल जटाले, अशोक जैन, प्रकाश शाह, विनोद जैन, राजेन्द्र गंगवाल, भरतेश जैन, व योजना मार्गदर्शक दिलीप मेहता ने किया। अतिथी परिचय डाक्टर संगीता मेहता ने दिया। कार्यक्रम में हसमुख गाॅधी, कमलेश कासलीवाल, हंसल रूबी पहाड़िया, कमल अग्रवाल, सुमत हेमा लुहाड़िया, अजय जैन, मनीष जैन, संजय जैन, आशा होलास सोनी, राजेश जैन ददू,वेणु सुरेश गंगवाल, पुखराज अग्रवाल, कुसुम पांडया, विजय औरा सुनिल जैन सुभाष काला, दिलीप पाटनी भी उपस्थित थे।
आभार डाक्टर अशोक पाटनी, विनोद जैन, प्रबोध जैन, महावीर जैन, महेन्द्र बंडी ,अतुल थालवाले, राजकुमार बड़जात्या, शिखर सोनी ने व्यक्त किया।
वितरण व्यवस्था व फार्म वितरण सभी केन्द्रों तिलक नगर, गोयल नगर, विजय नगर, सुदामा नगर, छत्रपति नगर, कालानी नगर, क्लर्क कालोनी, सुखलिया आदि स्थानों पर 23 जून 2024 तक सतत चालू रहेगी।

~ होलासराय सोनी ✍🏻  9425062002

You might also like