5 जून को कोलकाता के डॉ. संतोष जैन सेठी पेरिस में भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित
कोलकाता ! संस्कृति युवा संस्था की ओर से फ्रांस की राजधानी पेरिस की सीनेट में 11वां ‘भारत गौरव अवार्ड’ समारोह 5 जून 2024 को आयोजित होगा जिसमें देश-विदेश की नामचीन हस्तियों को ‘भारतगौरव’ के अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। हमें गर्व है की डॉ. संतोष जैन सेठी को हमारे राष्ट्र के गौरव के स्तोत्र के रूप में सम्मानित किया जायेगा।
संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन में अध्यात्म, फिल्म, कला, साहित्य, व्यवसाय और फैशन की दुनिया से जुड़े 18 देशों के महारथी जुटेंगे। सीनेट की वाइस प्रेसिडेंट डोमिनिक थियोफाईल, सीनेटर फ्रेडेरिक बुवल, भारतीय दूतावास के अधिकारी एवं लेबनान से डॉ. टोनी नडार भी सम्मिलित होगें। यह समारोह भारत व फ्रांस के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान में मिल का पत्थर साबित होगा। समारोह में ब्रिटेन, अमेरिका, न्यूजीलैंड, कनाडा, बैंकाक सहित कुल 18 देशों के प्रतिनिधि सम्मिलित होगें।
सेवा आचार्य भरत नागदा:राजस्थान के एक सामाजिक न्याय अधिवक्ता जिन्होंने मुस्कान संस्थान की स्थापना की, एक ऐसा संगठन जिसने कई लोगों की जिंदगियाँ बदल दी हैं।
बेगम बतूल: राजस्थान की एक संगीतकार जो मांड, भजन, ढोल, ढोलक और तबला बजाती हैं, और उन्हें सांस्कृतिक विरासत राजदूत माना जाता है।
शंकर कुलरिया: कार्यस्थल इंटीरियर्स कंपनी पदम इंटीरियर्स के प्रमुख।
अन्नू कपूर:भारतीय सिनेमा के एक अभिनेता और व्यक्तित्व।
अंकित जालान: एक उद्यमी जो व्यावसायिक उद्यमों को बहुराष्ट्रीय संस्थानों में बदलने में मदद करता है।
डॉ. आशा सामंत: दंत चिकित्सा में दृढ़ता और उपलब्धि का एक उदाहरण।
मनोज त्यागी:संस्कार टीवी के सीईओ, जो आध्यात्मिक मीडिया में नवाचार और नेतृत्व का प्रतीक हैं।
शंकर कुलरिया: कार्यस्थल इंटीरियर्स कंपनी पदम इंटीरियर्स के प्रमुख।
दाजी कमलेश डी पटेल: भारतीय आध्यात्मिक गुरु।
डॉ सुधीर शाह:पद्मश्री नुरोलॉजिस्ट।
राजराजेश्वर् गुरुजी: यूनाइटेड किंगडम के आध्यात्मिक गुरु।
मनीष त्रिपाठी:फैशन डिज़ाइनर, अयोध्या राम मंदिर, श्री राम के पोषाक निर्माता।
अरुण योगिराज:अयोध्या, श्री राम के मूर्ति निर्माता।
डॉ देवेंद्र मेहता:अमेरिका में माउंट सिनाई हॉस्पिटल के डायरेक्टर।
इंद्रजीत राय: ए बी पी न्यूज़ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर।
नीलेश कोट: अमेरिका फाउंडर रिलाय सर्विस के सीईओ।
केवट कुमार पटेल: अमेरिका से फाइनेंसियल एजुकेटर सीनियर मार्केटिंग डायरेक्टर।
डॉ सरस्वती जोशी: परिस में साहित्यकार।
पद्मश्री संतोष चौबे: साइंस कम्युनिकेटर एवं सोशल इंटर प्रेनयोर।
डॉ साधना जोशी: कनाडा की चीफ साइंटिस्ट ऑफिसर प्रोफेसर।
मोहन सिंह चौहान: इटली में रेस्टुरेंट बिज़नेस में अपनी धाक जमाने वाले।च
मन लाल भल्ला: फ्रांस के इंटरप्रेनयोर एवं अन्य को सम्मानित किया जायेगा।
~ अंकित जैन ✍🏻