कोटा एस बी आई बैंक शाखा प्रबंधक श्रीमति अंजली जैन उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने पर सम्मानित

कोटा राज. ! देव शास्त्र गुरु के परम भक्त व्यवहार कुशल प्रभाव शाली व्यक्तित्व के धनी श्री प्रकाश चंद जैन – स्वर्गीय श्रीमती मीरा जैन दरा जिला कोटा की सुयोग्य प्रतिभावान सुपुत्री श्रीमति अंजली जैन श्रीमाल को बैंकिंग सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने, अभिनंदन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोटा के सभी शाखा प्रबंधक एवं श्रीमान अभिषेक सक्सेना जी उपस्थित हुए। विदित हो कि श्रीमति अंजली जैन का विवाह श्री महावीर प्रसाद जैन, श्रीमती सुलोचना जैन प्रताप नगर जयपुर के सुयोग्य सुपुत्र श्री मनोज कुमार जैन (अभियंता जे डी ए जयपुर) से हर्षोल्लास के वातावरण में संपूर्ण हुई थी।
वर्तमान समय में आप आर के पुरम एस बी आई बैंक की शाखा प्रबंधक के पद पर अपनी सेवाए समर्पित कर रही है। इस सम्मान के लिए कड़ी मेहनत, लगन और कार्य के प्रति समर्पण और माता पिता, सास ससुर के आशीर्वाद तथा पति एवं बेटी का सहयोग का फल ही है। इस अवसर पर श्रीमति अंजली जैन को, सभी परिवारजनों के खूब खूब बधाई। हम इनके उज्वल भविष्य की मंगलमय कामना वीर प्रभु से करते है।

You might also like