इंदौर शहर को भिक्षुक मुक्त बनाने में अग्रसर रुपाली जैन विधायक रमेश मेंदोला द्वारा सम्मानित

इंदौर ! ( देवपुरी वंदना ) मां अहिल्या की पावन धार्मिक, सांस्कृतिक , नगरी जो कि औद्योगिक, व्यवसायिक मिनी मुंबई के क्षेत्र के लिए पहचानी जाती है बढ़ते क्षेत्रफल व बढ़ती आबादी के माहौल में शहर के चौराहों पर भिक्षावर्ती के दाग से मुक्त करने वाली प्रवेश संस्थान की रूपाली जैन को चित्र क्रमांक 2 के विधायक द्वारा सम्मानित किया गया । विधानसभा क्षेत्र क्रमांक दो में महिला मोर्चा द्वारा शक्ति वंदन अभियान के तहत गुरुवार को एच आर ग्रीन्स में स्व सहायता समूह एवं एन.जी.ओ में उपलब्धियां हासिल करने वालों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस में हजारों स्व सहायता समूह की बहनों का सम्मान किया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि सांसद शंकर लालवानी और क्षेत्रीय समाज सेवी उपस्थित थे


समारोह में शहर की 16000 महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने पर विधायक रमेश मेंदोला ने संस्था प्रवेश की अध्यक्ष रूपाली जैन का सम्मान किया।

रूपाली जैन ने वहां उपस्थित स्व सहायता समूह की बहनों को समूहों के लिए निर्धारित सरकारी योजनाओं से जुड़ने एवं अपने उत्पादों को बिक्री हेतु अलग-अलग मार्केट में उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल करने की जानकारी दी। उन्होंने नारी शक्ति एवं सशक्त नारी की परिभाषा समझते हुए महिलाओं से कहा कि वह स्वयं के निर्णयों की निर्माता बन रही हैं। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा नगर उपाध्यक्ष राधा राठौर टीम ने किया।

You might also like