ककोरा औषधीय गुणों से भरपूर

Kakora full of medicinal properties
Kakora full of medicinal properties

ककोरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ककोरा तमाम तरह के रोगों में रामबाण की तरह काम करता है। इस सब्जी के औषधीय लाभ जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। ककोरा पेट की बीमारी, रोग प्रतिरोधक क्षमता, खून की कमी, ब्लड शुगर और चर्म रोग जैसे अनेकों गंभीर बीमारियों में ये बेहद लाभकारी और फायदेमंद है।

इसे छोटी या मीठी करेली के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं इसके प्रयोग को लेकर विशेषज्ञ क्या कहते हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट बताते हैं कि यह सब्जी ही नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण और शरीर के लिए बेहद लाभकारी औषधि है। यह ब्लड शुगर, चर्म रोग और पेट से संबंधित रोग के साथ तमाम गंभीर बीमारियों से छुटकारा दिलाने वाली औषधि तुल्य सब्जी है। जिसका सेवन हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। आयुर्वेद एक्सपर्ट बताते हैं कि यह बहुत पॉपुलर औषधि और फल भी है। इसको ककोरा, छोटा करेला या मीठा करेला के नाम से भी जानते हैं।

यह एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर और इसमें फाइबर भी है। ब्लड शुगर के लिए यह किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। इम्यूनिटी पावर या शारीरिक शक्ति कमजोर होने पर भी यह रामबाण की तरह काम करता है। इसका सब्जी के रूप में बहुत ज्यादा सेवन किया जाता है। इसका नियमित सेवन करने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और स्किन डिजीज में खासतौर से इसका बहुत अच्छा लाभ है। यह कैल्शियम का भी बहुत अच्छा स्रोत है। इसलिए इसका नियमित सेवन करना चाहिए। इसमें बहुत सारे मिनरल्स, कैल्शियम और पोटेशियम भी पाए जाते है। यह ब्लड प्रेशर के लिए तो बिल्कुल रामबाण है।

source – ems

You might also like